उत्तराखंड:- भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को परिवार के साथ कलियर दरगाह पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाकर देश की सुख-शांति की दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी परिवार संग निजी दौरे पर कलियर दरगाह आए थे। उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया। मोहम्मद शमी के साथ दरगाह पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि शमी को देवभूमि से बेहद लगाव है। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां साबरी, आरिफ मालिक, सबलू, अमजद मलिक, इसरार शरीफ, तजमीम मलिक, गोल्डन, सुहेल अली, दानिश अली, गुलफाम अली, जब्बार अली, अर्सलान, आफताब, पीरजी, राशिद अली, अकरम अली व इमरान अली समेत सैकड़ों प्रशंसक मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…