उत्तराखण्ड

देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने ईडी दफ्तर को घेराव, कई छात्र गिरफ्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन पर आज पार्टी के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) आज देशभर में ED दफ्तरों का घेराव कर रही है। देहरादून में भी ED के दफ्तर का घेराव किया व गिरफ्तारियां दी। एनएसयूआई कार्यकर्ता सुबह डीएवी महाविद्यालय देहरादून में एकत्रित हुए जहां से ED दफ्तर तक मार्च निकालकर कांग्रेस के साथ धरने में शामिल हुए।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया की,“ पिछले 8 साल में जब जब कांग्रेस नेतृत्व ने नरेंद्र मोदी सरकार की हकीकत उजागर की है तब तब सरकार ने हमारे नेतृत्व को डराने की मंशा से इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया है, हाल ही में कश्मीरी पंडितों पर हुए आतंकवादी हमलों पर फिल्मी प्रचार में व्यस्त मोदी पर सवाल उठाने से लेकर चीन के अतिक्रमण पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने के विषय को कांग्रेस नेता राहुल ने उठाया जिससे छवि के भरोसे राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाव बनाना चाहते हैं, वो शायद इस बात को भूल गए हैं कि स्थापना से आजादी आंदोलन तक व उसके बाद 75 साल तक कांग्रेस नेतृत्व को देशहित में सच बोलने से कोई नहीं रोक पाया है, जब हम क्रूर अंग्रेजी शासन से नहीं डरे तो उनके अनुयायियों और चाटुकार रही विचारधारा से क्या ही डरेंगे ?”

प्रदेश NSUI अध्यक्ष मोहन भंडारी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि “मैं ED से पूछना चाहता हूं कि पिछले 8 साल में जब जब सरकार पर संकट आता है तो ED बचाव में क्यों उतर आती है ?

पिछले 8 साल से वो नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करती है, कुछ ना मिलने पर बैरंग लौट जाती है और फिर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के दबाव में पूछताछ करने आ जाती है।”

इस मार्च में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, वासु शर्मा, जिला महासचिव सागर मनियारी, राहुल जग्गी, हरजोत सिंह, शुभम चौधरी, अनिल बिष्ट, महेश सती, आलोक सिंह, तेज सिंह, अमन रावत, राहुल सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago