देश-विदेश

फ्लाइट में यौन उत्पीड़न, भारतीय मूल के युवक पर मोंटाना से टेक्सास की उड़ान में आरोप

न्यूयॉर्क:- अमेरिका में एक भारतीय मूल के युवक पर फ्लाइट में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। अमेरिका के संघीय अधिकारियों के मुताबिक एक घरेलू उड़ान में 36 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने साथी यात्री के साथ यह हरकत की है। मोंटाना के संघीय अभियोजक कर्ट एल्मे ने 3 अप्रैल को एक बयान में कहा कि भावेश कुमार दहियाभाई शुक्ला पर मोंटाना से टेक्सास की फ्लाइट में अपमानजनक यौन संपर्क बनाने का आरोप है।

बयान के मुताबिक शुक्ला न्यू जर्सी के लेक हियावाथा के रहने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका के विशेष विमान क्षेत्राधिकार में यौन उत्पीड़न किया है। अगर भावेश कुमार दहियाभाई शुक्ला दोषी मिलते हैं तो उन्हें दो साल की कैद हो सकती है। 250,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है। इसके अलावा पांच साल तक निगरानी में रहना पड़ेगा।

अब भावेश कुमार दहियाभाई शुक्ला को 17 अप्रैल को अभियोग के लिए पेश होना है। अभियोग में आरोप लगाया गया है कि 26 जनवरी 2025 को बोजमैन से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में शुक्ला ने व्यक्ति की अनुमति के बिना उसके साथ यौन संबंध बनाए। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय इस मामले में मुकदमा चला रहा है। बयान में आगे कहा गया कि मामले की एफबीआई, आईसीई और डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने जांच की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago