उत्तराखण्ड

भारत-पाक तनाव, दून में भी सुरक्षित आश्रय स्थलों की तैयारी, बेसमेंट बनेंगे बंकर

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच दून में भी शहरवासियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों की सूची तैयार की गई है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बेसमेंटों को किसी भी आपात स्थिति में बंकर के तौर पर प्रयोग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टीम को निर्देशित किया गया है। दरअसल देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। यह बेसमेंट देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में स्थित हैं। एमडीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को बेसमेंटों को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखा जाए। सेक्टरवार बेसमेंटों में सुविधाओं को जांच लिया जाए। सभी बेसमेटों में रैंप के अलावा साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए।

बेसमेंट और बंकर में मुख्य अंतर उसके उपयोग व निर्माण में है। बेसमेंट आमतौर पर बिल्डिंग का हिस्सा होता है, जो मुख्य मंजिल से नीचे होता है और इसमें रहने योग्य जगह, भंडारण या उपयोग के लिए खाली जगह हो सकती हैं। बंकर एक सुरक्षात्मक संरचना है, जो किसी आपातकाल या युद्ध की स्थिति से लोगों और संपत्ति की रक्षा के लिए बनाया जाता है। बेसमेंट नींव पर बनाया जाता है। इसमें आम तौर पर खिड़कियां और दरवाजे होते हैं। बंकर को मजबूत सामग्री जैसे कंक्रीट या स्टील से बनाया जाता है। उसमें खिड़कियां और दरवाजे कम होते हैं या नहीं होते। बेसमेंट आम तौर पर हवादार और रोशनी वाला होता है। बंकर को आमतौर पर हवा और प्राकृतिक रोशनी से बचाने के लिए डिजाइन किया जाता है।

बेसमेंट की चेकिंग का अभियान समय समय पर चलाया जाता है, इसी के तहत बेसमेंट की चेकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इसे किसी भी प्रकार की स्थिति में प्रयोग कर सकते हैं। प्राधिकरण का प्रयास जागरूकता व सुरक्षा के लिए प्रयास करना है।
बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago