उत्तराखण्ड

पुलिस महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने यातायात व्यवस्था को बेहत्तर करने के लिए कराया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून : पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों को क्रम में मुख्तार मोहसिन,पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून की यातायात व्यवस्था को बेहत्तर करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में देहरादून सिटी में स्थित चिन्हित बोटलनेक प्वांईट का यातायात निदेशालय से टीम भिजवाकर स्थलीय निरीक्षण कराया गया एवं Google/Mappl टीम की मदद से ऐसे चौक जिनमें यातायात का दबाव बना रहता है, उनका पिछले एक माह का Map Data का आंकलन कर ऐसे चौक को चिन्हित किया गया।

जनपद देहरादून में कुल 15 बोटलनेक प्वाईंट है जिनका विवरण निम्नप्रकार हैः-

1.दिलाराम से ग्रेट वैल्यू 9.रिस्पना से नेहरु कॉलोनी तिराहा
2.जाखन 10.धर्मपुर चौक से हिमपैलेस तक
3.दून अस्पताल चौराहा 11.किशननगर चौक
4.रायपुर रोड़ एवं सर्वे चौक 12.प्रिन्स चौक से होटल रिचीरिच
5.मसूरी 13.एमकेपी चौक
6.गांधी रोड़ रेलवे स्टेशन 14.कमला पैलेस
7.डालनवाला स्कूल क्षेत्र 15.घंटाघर
2. स्थलीय निरीक्षण एवं Google/Mappl/ITMS टीम की मदद ऐसे स्थान जहां पर यातायात का दबाव बना रहता है निम्नप्रकार है-
1.6 नं पुलिया 8.दर्शनलाल चौक
2.आराघर चौक 9.सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रांसिंग
3.फव्वारा चौक 10.लालपुल
4.जोगीवाला 11.लैंसडाउन चौक
5.कारगी चौक 12.हाथीबड़कला
6.आईएसबीटी 13.बल्लीवाला चौक
7.कांवली रोड 14.सिटी हार्ट तिराहा

 

उपरोक्त स्थलों का निरीक्षण कराने के उपरान्त निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं देहरादून के समस्त यातायात निरीक्षक/यातायात उपनिरीक्षक के साथ उपरोक्त स्थलों की यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें निम्न निर्देश दिये गयेः-

1.ड्यूटी प्वाईंटस पर यातायात कर्मी लाउड हेलर के साथ ड्यूटी करेंगे जिससे उनके चौक के आसपास खड़े होने वाले वाहनों को लगातार इसके माध्यम से बोलकर हटाते रहेंगे ताकि चौक सुचारु रुप से चलता रहे।
2.सीपीयू पीक ऑवर में चिन्हित स्थलों पर ड्यूटी पर रहेगी और लगातार चौक के यातायात दवाब करने के लिए चौक का संचालन करेगी।
3.पुलिस उपाधीक्षक,यातायात को निर्देश दिये गये है कि देहरादून सिटी के स्कूलों की गोष्ठी आयोजित कराकर उनके स्कूल खुलने एवं छुट्टी के समय को अलग-अलग (Stagger) करा ले। ताकि शहर में एक ही समय में कई वाहन सड़कों पर न रहे।
4. उपरोक्त चिन्हित स्थलों के आसपास कोई भी वाहन अगर सड़क पर खड़ा होगा तो पहले तो टोईंग मशीन वाले माईक से एलाउंसमेंट करेंगे उसके बाद भी अगर वाहन स्वामी वाहन नहीं हटाता है तो तत्काल उसे टो कर लिया जाए।
5.समस्त शहर की जितनी भी पार्किंग है चाहे वह बेंसमेट पार्किंग हो या प्रांगण पांर्किंग वह 03 दिवस के अन्दर सुचारु रुप से कार्य करना शुरु कर दे अनुपालन न करने की स्थिति में दुकानमालिकों के विरुद्व Police Act एवं M.V.Act के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए और प्रत्येक सप्ताह इन पार्किंग की समीक्षा भी करते रहें।
6.देहरादून सिटी के 49 जंक्शन के ट्रैफिक सिग्नल के टाईंमर को यातायात के दबाव के अनुसार पुनः रिवाईस कर अपडेट करा ले और पुलिस अधीक्षक,यातायात प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा भी करें।
7.रात्रि ड्यूटी के समय लगने वाले बैरियर को दिन में हटा लिया जाए। अनावश्यक रुप से सड़कों पर न रखें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago