कोलकाता:- कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक धमाके में एक महिला घायल भी हुई है। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल पर एक अज्ञात बैग पाया गया था। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर भेजे गए बम निरोधक दस्ते के पदाधिकारियों के मुताबिक चिंता या घबराने का कोई खास कारण सामने नहीं आया है।
कोलकाता पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 13.45 बजे सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट हुआ है। कचरा बीनने वाले एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। ओसी तलतला को मौके पर भेजा गया। वहां पता चला कि घायल को प्रारंभिक उपचार के लिए एनआरएस ले जाया गया है। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगने की खबर है। इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रशासन ने बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को मौके पर भेजा गया है। बैग और धमाके की जगह के आस-पास जांच की गई। शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके से सामान्य यातायात बहाल करने की अनुमति दे दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…