देश-विदेश

जालंधर भी निशाने पर: अमृतसर के बाद अब यहाँ ड्रोन से हमला

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चलते तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में हमला किया है। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके किए गए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिए नाकाम कर दिया।

अमृतसर में शनिवार की सुबह ड्रोन से अटैक किया गया है। भारत ने ड्रोन अटैक को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा पठानकोट में सुबह चार से पांच जोरदार धमाके हुए हैं। पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में बाइकर YIHA III कामिकेज़ ड्रोन लॉन्च किए, जिससे पंजाब के रिहायशी इलाकों को खतरा पैदा हो गया। आज सुबह पांच बजे सेना की एयर डिफेंस गन ने इस प्रयास को विफल कर दिया, जिससे ड्रोन हवा में ही नष्ट हो गया। ड्रोन का उद्देश्य नागरिक क्षेत्रों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना था।

अमृतसर के मुगलानी कोट गांव के एक खेत से ड्रोन का मलबा बरामद किया गया है। पंजाब के ग्रामीण जालंधर के कंगनीवाल गांव में कुछ घर पाकिस्तानी ड्रोन से प्रभावित हुए हैं। कंगनीवाल गांव में हुए विस्फोट के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन के हिस्से बरामद किए गए हैं।
एक स्थानीय निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि “हमारे घर के ऊपर एक लाल रंग की फ्लैश चमकी और एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। हम डर गए। चारों तरफ अंधेरा था। हम थोड़ी देर बाद अपने घरों से बाहर निकले और देखा कि हमारे घरों और हमारे पड़ोसियों के घरों के ऊपर पानी की टंकी फट गई थी। उस समय ब्लैकआउट हो गया था और सभी लाइटें बंद थीं।

इससे पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। कई हमलों को एंटी डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया गया। फिरोजपुर में ड्रोन से 25 धमाके हुए। फिरोजपुर के खाईफेमिकी में ड्रोन हमले से एक घर पूरी तरह तबाह हो गया। परिवार के लोग बाहर होने के कारण बचाव हो गया। हालांकि, तीन लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में तीन मिसाइलें ध्वस्त की गई हैं।

फिरोजपुर के गांव खाई फेमिकी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले से एक घर इसकी चपेट में आया है। घर पर एक साथ दो ड्रोन हमले हुए हैं। हमले में लखविंदर सिंह समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी है। वहीं घर में आग लग गई है। आग की चपेट में घर के बाहर खड़ी गाड़ी भी आ गई। बताया जा रहा है कि ड्रोन हमले के दौरान घर की लाइट जल रही थी। घायलों को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान लखविंदर सिंह, सुखविंदर कौर व मोनू के तौर पर हुई है।

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ड्रोन गिरने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। वह अस्पताल में दाखिल हैं। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। अन्य पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने नष्ट कर दिया है। ड्रोन हमले के दौरान क्षेत्र की लाइट जल रही थी, इस पर एसएसपी ने कहा कि धमाके के बाद ही क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago