ऋषिकेश:- नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पूजा अर्चना व स्नान के लिए पहुंचने शुरु हो गए। जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी।
भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया।
वाहन पर विधायक की प्लेट लगी हुई थी। हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…