उत्तराखण्ड

देहरादून से बलिया जा रही बस में ओवरलोडिंग, पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए दूसरी बस भेजी

हरिद्वार:-  देहरादून से बलिया जा रही एक प्राइवेट आपरेटर की बस को पुलिस ने चंडी घाट पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान रोक लिया। 49 यात्रियों के लिए पास इस बस में ठूंस-ठूंसकर कुल 74 सवारियां बैठाई हुई थी। पुलिस ने बस को सीज करते हुए चालक-परिचालक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया। उनको कोई परेशानी न हो, इसके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था भी कराई गई। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चोरी छिपे ज्यादा सवारी भरने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने चौकी चंडी घाट पर यात्री बस को चेकिंग के दौरान रोका। देहरादून से बलिया उत्तर प्रदेश जा रही बस को चेक करने पर 74 सवारियां बैठाने की बात सामने आई। जबकि बस 49 सवारियों में पास थी।

निश्चित संख्या से अधिक सवारी भरने पर बस का एमवी एक्ट में चालान कर सीज किया गया। जबकि बस में बैठी सवारियों को उतरवाकर उन्हें जागरूक किया गया कि अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा न करें। इसके बाद अन्य वाहनों से उन्हें बलिया रवाना किया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि अधिकांश लोग होली की छुट्टी पर अपने घरों को जा रहे थे।

सड़कों पर दौड़ रहे ओवर लोड वाहन बन रहे हैं हादसों का सबक

इसी तरह का नजारा हरिद्वार में भी देखने को मिला, सड़कों पर गन्ने तथा खनन सामग्री से लदे सरपट दौड़ रहे ओवरलोड वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

गन्ने व खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन क्षेत्र में सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। जिससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान वाहनों के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ओवरलोड वाहनों के चलते पूर्व मे कई बार हादसे हो चुके हैं।

जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी के दौरान ओवरलोड वाहनों के नगर क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद इन वाहनों का आवागमन फिर से सुचारु हो गया है। स्थानीय प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। स्थानीय अधिकारियों पर खनन सामग्री से लदे वाहनों के सड़को पर दौड़ने को लेकर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है। स्थानीय निवासी नरेंद्र, राजेश कुमार, पहल सिंह, सोहन सिंह, अश्वनी, कमल आदि का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत के चलते ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago