जम्मू-कश्मीर: चटरू के सिंहपोरा जंगल में मुठभेड़, सेना का ऑपरेशन जारी, ड्रोन-हेलीकॉप्टर से तलाश

 जम्मू:-  किश्तवाड़ के छात्रू इलाके के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ में सेना का जवान बलिदान हो गया। सुरक्षाबल ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। चार आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।

शुक्रवार को दूसरे दिन भी सेना ने ऑपरेशन जारी रखा। जंगल में ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जंगल में सिंहपुरा क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।

डीजीपी नलिन प्रभात ने किया दौरा

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि डीजीपी ने गुरुवार को सिंहपोरा-चटरू इलाके का दौरा किया, जहां आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा करने और जमीनी स्थिति और परिचालन रणनीति का आकलन करने के लिए एक बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा था। उन्होंने कहा कि आईजीपी (जम्मू जोन) भीम सेन टूटी और डीआईजी श्रीधर पाटिल के साथ, डीजीपी ने घने जंगल वाले इलाके में अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों का एक दल पिछले काफी समय से छात्रू के जंगलों में सक्रिय था। पिछले महीने नौ अप्रैल को सिंहपुरा के पास नेदगांव में तीन आतंकियों को सुरक्षाबाल ने ढेर कर दिया था। तब कहा जा रहा था कि क्षेत्र में अभी एक-दो आतंकी ही बचे हैं, लेकिन इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के फंसे होने की सूचना से कहा जा सकता है कि आतंकियों की संख्या ज्यादा हो सकती है। वहीं, एजेंसियां इसकी भी जांच कर रही हैं कि घेरे में फंसे आतंकी कहीं पहलगाम हमले के गुनहगार तो नहीं, जो वहां से भागकर किश्तवाड़ आ गए हैं। इस आशंका के चलते सुरक्षाबल ने अपना अभियान तेज कर दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago