देश-विदेश

यरुशलम और तेल अवीव धमाकों से थर्राए, ट्रंप की घोषणा के बाद भी इजरायल पर ईरान का हमला जारी; 7 की मौत की खबर

यरुशलम: इजरायली सेना ने मंगलवार को अपने नागरिकों को चेतावनी दी कि ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं। इसके साथ ही यरुशलम और तेल अवीव में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बीरशेबा में एक इमारत पर ईरानी मिसाइल के हमले की भी पुष्टि हुई है। इस हमले में कई इजरायली नागरिक घायल हुए हैं और कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष रोकने के प्रयास तेज हो रहे थे। लेकिन इस ताजा घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार, ईरान से दागी गई मिसाइलों के बाद पूरे देश में सायरन बजने लगे। यह हमला ईरानी समयानुसार तड़के करीब 4 बजे हुआ। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बयान दिया था कि यदि इजरायल अपने हवाई हमले रोक देता है, तो ईरान भी सैन्य कार्रवाई से पीछे हट सकता है।

क्या ठंडे बस्ते में जाएगी सीजफायर डील?

इजरायली सेना ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित आश्रयों में चले जाएं। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच चल रही सीजफायर वार्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले से ही तनावपूर्ण हालात में यह हमला किसी भी संभावित शांति प्रयास को पटरी से उतार सकता है।

ईरानी विदेश मंत्री के बयान से यह उम्मीद जगी थी कि शायद युद्ध टल जाए, लेकिन मिसाइल हमले ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। इजरायल की सेना ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार के हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago