उत्तराखण्ड

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त बचाव टीम ने बूढ़ाकेदार में 21 कावड़ियों को दुर्गम मार्ग और उफनती नदी से सुरक्षित निकाला

टिहरी:-  28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया । कंट्रोल रूम  टिहरी ने एस डी आर एफ टीम को इस बारे में सूचना दी।  एस डी आर एफ और पुलिस के साथ साझा किया गया। एस डी आर एफ के सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार, ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे।  इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में भारी बारिश के बीच पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कावड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण एस डी आर एफ टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची। 29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे,  एस डी आर एफ टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है।

इन कावड़ियों में शामिल आकाश कुमार, पुत्र तालेवर सिंह,सोनू, पुत्र हंसराज सिंह, सुमित कुमार, पुत्र जयदेव सिंह,आकाश कुमार, पुत्र रोहतास सिंह, मोहित कुमार, पुत्र उदल सिंह, सचिन कुमार, पुत्र टीकम सिंह, संजय कुमार, पुत्र हरपाल सिंह,सौरव कुमार, पुत्र कलवा सिंह,महेंद्र कुमार, पुत्र हुकम सिंह, परवेंद्र, पुत्र खूबी सिंह, बबलू कुमार, पुत्र प्रेम सिंह,सुनील कुमार, पुत्र गोविंदा,अमित कुमार गुप्ता, पुत्र शिवदत्त गुप्ता, सुशील कुमार, पुत्र गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, पुत्र हरपाल कुमार, मनीष, पुत्र राजेश, ललित कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुभाष, पुत्र कुररी सिंह,आशीष, पुत्र सुरेंद्र कुमार,  भूपेंद्र, पुत्र रमेश चंद्र,राजू, पुत्र डालचंद्र ये सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया, जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा इंस्पेक्टर दीपक जोशी और एस डी आर एफ टीम के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। सभी कावड़िए सकुशल और सुरक्षित हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago