देहरादून :– देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से जौलीग्रांट के आस-पास की 1.95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण लगातार जारी है। यूकाडा की ओर से निजी और वन भूमि दोनों के अधिकरण की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। वन विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद इसमें और तेजी आएगी। हालांकि इस बीच न्यायालय में पीआईएल दाखिल होने की वजह से इसमें कुछ तेरी हो रही है। एयरपोर्ट के विस्तार होने के साथ ही कई अन्य देशों के लिए यहां से सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। अपर सचिव युकाडा सी. रविशंकर ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1.95 हेक्टर जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है। उसके बाद 6 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई गतिमान है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…