हरिद्वार:- हर की पैड़ी के निकट गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई कांवड़ यात्री फंस गए। यह सभी गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। सभी को रेस्क्यू किया जा रहा है। दरअसल, गंगा में सिल्ट बढ़ने से गुरुवार को सिंचाई विभाग ने गंगनहर में जल प्रवाह न्यूनतम कर दिया था, जिसे शुक्रवार सुबह महाशिवरात्रि के दिन फिर बहाल कर दिया गया। जल बढ़ने से पहले गंगा में उतरे हुए कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी के सामने गंगा में जल से घिर गए।
जल बढ़ता देख जान बचाने के लिए कांवड़ यात्री गंगा में बने एक पुल के पाए पर चढ़ गये और बचाने की अपील की। जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने शौकिया गोताखोरों के साथ मिलकर अभियान चलाया और सभी कांवड़ियों को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाला गया। धनुष पुल के पास गंगाजी में कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें जल पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है। 16 व्यक्ति शिवसेतु के पास गंगा जी में फंसे थे। उनको जल पुलिस तथा आपदा राहत 40 पीएससी सीसीआर द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…