उधम सिंह नगर:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पहले कांवड़ यात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। उधम सिंह नगर जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संगठनों की ओर से कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था भी की गई है। सोमवार को कांवड़ियों के दल का स्वागत करते हुए कप्तान मणिकांत मिश्र ने स्वयं श्रद्धालुओं को फल और जूस वितरित किया। इस सेवा कार्य से कांवड़ यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
कांवड़ यात्रियों की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंधन किया है। सड़क पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सुविधाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने भी उधम सिंह नगर पुलिस की प्रशंसा की। शिवरात्रि से पहले जिले में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। शिवभक्तों की आस्था और पुलिस के बेहतर प्रबंधन की वजह से यह यात्रा पूरे धार्मिक माहौल में संपन्न हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…