हरिद्वार:- बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।
भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं। इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…