उत्तर प्रदेश

करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल के आवास पर बुलडोजर से हमला, गाड़ियों और कुर्सियों को तोड़ा

आगरा:-  राज्य सभा में राणा सांगा पर दिए बयान से आक्रोशित करणी सेना के सदस्य बुधवार दोपहर बुलडोजर से सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल के आवास पर पहुंच गए। पुलिस ने बुलडोजर को बाहर रोका तो युवा पीछे के गेट से निकलकर अंदर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। आवास के पास खड़ीं गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कुर्सियां तोड़ दीं। इसके साथ ही उनके आवास में भी तोड़फोड़ की। पुलिस लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ने का प्रयास कर रही है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था। इसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य एत्मादपुर के कुबेरपुर में पहुंचे। 12.15 बजे बुलडोजर पर सवार होकर करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य राज्यसभा सदस्य सुमन के घर की ओर निकल लिए।

आगरा- दिल्ली हाईवे पर वे आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के कारण करणी सेना का काफिला नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने रामलीलाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। एक गेट को बंद कर दिया गया है। वहां भी पुलिस फोर्स तैनात है। दूसरे गेट के पास बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। करणी सेना को रोकने के लिए वाटरवर्क्स समेत अन्य कई स्थान पर भी बैरियर लगाए गए, लेकिन सभी बैरियर से करणी सेना निकलती हुई दोपहर 1.30 बजे सुमन के आवास पर पहुंच गई। पुलिस ने बुलडोजर को बाहर ही रोक लिया। इसके बाद कुछ युवक गेट से जबर्दस्ती अंदर घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उग्र युवकों ने रामजीलाल सुमन के एचआइजी फ्लैट्स संजय प्लेस के बाहर खड़ी सात-आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ ही आवास में भी तोड़फोड़ की। वहां रखी कुर्सियां भी तोड़ दीं। पुलिस ने लाठी फटकार कर युवकों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक अभी तक मौके पर ही नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए हैं।  करणी सेना ने वो समय चुना, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर में हैं। वे दरियानाथ मंदिर के कार्यक्रम में थे। तभी करणी सेना के सदस्यों और पदाधिकारियों ने राज्यसभा सदस्य के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। इससे पुलिस के होश उड़ गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago