उत्तर प्रदेश

शेर सिंह राणा पहुंचे आयोजन स्थल, राणा सांगा जयंती समारोह में दिखा उत्साह चरम पर

उत्तर प्रदेश:-  राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बाइक और कारों से हुजूम उमड़ रहा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ यहां बड़ी संख्या में उमड़ रही भीड़ को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भर गया है। वहीं अभी-अभी शेर सिंह राणा भी आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं।  एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंच चुके हैं। यहां बनाया गया पंडाल पूरा भर चुका है। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है।

हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। मंच के पास बनाई गई पार्किंग भी गाड़ियों से भर चुकी है।  पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए गए हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंच रहे हैं। बता दें शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है।

सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं। गढ़ी रामी में हो रही रक्तस्वाभिमान रैली में हिस्सा लेने के लिए शेर सिंह राणा पहुंच गए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुईं हैं। आलम ये है कि शेर सिंह राणा को मंच तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago