मनोरंजन

स्कूल में आग की घटना में घायल हुए पवन कल्याण के बेटे, हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे साथ

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर स्कूल में हुई आग की घटना के दौरान घायल हो गए थे, जो अब ठीक है। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें वो अपने बेटे के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे थे। पवन कल्याण ने इस घटना पर त्वरित सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया है। जानिए अभिनेता ने क्या कहा।

अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण ने अपने बेटे संग हुई घटना में भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जब उन्हें बेटे के स्कूल में आग लगने की खबर मिली, तब वे उत्तराखंड के आदिवासी क्षेत्र में ‘आदवी थल्ली बाटा’ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जिसमें सरकार द्वारा एक कार्यक्रम का उद्धाटन करना था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सिंगापुर में लगी आग की घटना पर त्वरित कार्यवाही की गई। अभिनेता के कठिन समय में सिंगापुर अधिकारियों की मदद ने उन्हें संबल प्रदान किया। उन्होंने न केवल अपने बेटे बल्कि प्रभावित अन्य बच्चों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा अंत में अभिनेता ने इस भावुक समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री को दोबारा धन्यवाद दिया।

सिंगापुर में आग हादसे की खबर मिलते ही पवन कल्याण तुरंत सिंगापुर रवाना हो गए थे। उनके छोटे बेट मार्क शंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर करीब से नजर रखी गई। डॉक्टरों की मेहनत और परिवार का प्यार रंग लाया। मार्क ने जल्दी रिकवरी की और बीती रात वह अपने पिता पवन कल्याण और मां अन्ना लेजनेवा के साथ हैदराबाद पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के काम की बात करें तो इस समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago