मनोरंजन

पवन कल्याण बीमार, वायरल बुखार से जूझ रहे उपमुख्यमंत्री चार दिन से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। चार दिनों से लगातार वायरल बुखार की चपेट में रहने के कारण वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं। तेलुगु राजनीति और फिल्म जगत में एक साथ सक्रिय पवन की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई।

जनसेना पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पवन कल्याण को तेज बुखार और खांसी की समस्या बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है, लेकिन बुखार कम नहीं हो रहा। इसी वजह से अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया है। शुक्रवार को वे मंगलगिरी से हैदराबाद पहुंचे जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उनका उपचार करेंगे।

पवन कल्याण की सेहत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नायडू ने कहा कि वो जल्द स्वस्थ होकर न सिर्फ आंध्र प्रदेश की जनता की सेवा करें बल्कि अपनी हालिया रिलीज ‘फिल्म द कॉल हिम ओजी’ की सफलता का आनंद भी उठा पाएं। दिलचस्प बात यह है कि पवन कल्याण की बिगड़ती सेहत के बीच उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर में पवन ने गंभीरा (OG) का दमदार किरदार निभाया है। पहले ही दिन फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चौंका दिया। दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसे साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से पवन कल्याण लगातार राज्यभर में व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। लेकिन इस बीमारी की वजह से फिलहाल उनकी राजनीतिक सक्रियता पर भी ब्रेक लग गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूरी तरह स्वस्थ होने तक वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago