उत्तराखण्ड

आपदा की संभावना को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में राहत शिविरों के लिए स्थान चिह्नित कर शिविरों को चालू हालत में रखें जिलाधिकारी- हल्द्वानी मंडलायुक्त दीपक रावत

हल्द्वानी:- हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की संभावना को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में राहत शिविरों के लिए स्थान चिह्नित कर शिविरों को चालू हालत में रखें। उन्होंने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि खतरनाक नालों और रपटों वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए।

आयुक्त शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बारिश से हुए नुकसान के आकलन का फीड बैक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में नदियों से कटाव और नालों में मलबा आने से आबादी क्षेत्रों में नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा मद में तत्काल स्टीमेट बनाकर धनराशि की मांग करें ताकि तात्कालिक कार्य कर राहत दी जा सके।

उन्होंने बताया कि अब ऊधमसिंह नगर में 1300, नैनीताल में 224 और चंपावत में 2000 परिवारों को अहेतुक धनराशि दी जा चुकी है। शेष परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा मोहान-भतरौजखान रोड बंद है जिसे 27 जुलाई तक खोल दिया जाएगा। आयुक्त ने बंद पड़े ग्रामीण मार्गों को खोलने, संवदेनशील मार्गों पर पोकलेन और जेसीबी की तैनाती करने, पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन व स्लाइडिंग क्षेत्रों में साईनेज, क्रैश बैरियर लगाने, बलियानाला क्षेत्र के असुरक्षित भवनों में रह रहे लोगों को अन्यत्र स्थापित कराने के भी निर्देश दिए। वीसी में नैनीताल की डीएम वंदना, ऊधमसिंह नगर के उदय राज सिंह, बागेश्वर की अनुराधा पाल, पिथौरागढ़ की रेनु जोशी, अल्मोडा के विनीत तोमर, चंपावत के नवनीत पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

होटलों और स्कूलों को नोटिस जारी करें अधिकारी

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नैनीताल शहर के कुछ होटलों और स्कूलों ने अपनी छतों का पानी सीवर लाइन से जोड़ा है जिससे सीवरेज का पानी बारिश के दौरान सड़कों पर आने से गंदगी फैल रही है और लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं सीवर का पानी झील को भी प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ऐसे होटलों और स्कूलों का चिह्नीकरण कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago