उत्तराखंड:- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। जिसके चलते नालों व झरनों का प्रवाह तेज होने से खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इन इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों व पर्यटकों को मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
जुलाई में हो रही बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पहले और बाद में धूप खिलने की वजह से उमस परेशान कर रही है। लगातार बारिश होने के बाद ही इससे राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल आने वाले चार-पांच दिनों में इससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जुलाई के आंकडों पर नजर डालें कुछ एक दिनों को छोड़ दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से बारिश के साथ तेज गर्मी हो रही है। इसके चलते धरती पर मौजूद नमी भाप में बदल जाती है और वही भाप वातावरण के साथ मिलकर उमस बनाती है। इससे राहत तभी मिल पाती है जब करीब एक घंटे तक पूरे इलाके में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होती रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…