राष्ट्रीय

वायनाड भूस्खलन में बरामद शवों की पहचान के लिए केरल सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से शव और शरीर के अंग बरामद किए जा रहे हैं, जिनमें से कई की पहचान नहीं हो पाई है। जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है या जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है, उन अवशेषों को दफनाने के लिए केरल सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केरल के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक शव या शरीर के अंग को एक पहचान संख्या दी जाएगी।

निर्देशों में कहा गया है कि अवशेषों के सभी नमूने, तस्वीरों या वीडियो और शरीर से जुड़ी भौतिक वस्तुओं का भी रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाएगा। पुलिस शवों या शरीर के अंगों की पहचान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और यदि पहचान संभव नहीं है, तो वे जांच के 72 घंटे बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। जिला प्रशासन मेप्पाडी पंचायत और उस पंचायत या नगर पालिका को सूचित करेगा जिसमें कब्रिस्तान स्थित है। ऐसे मामलों में जहां डॉक्टर ने लिखित रूप से सड़न या अन्य कारणों से तत्काल दफनाने की सलाह दी है, उन शवों को बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के तुरंत जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।

सरकार की तरफ से 2 अगस्त को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि ‘शवों का निपटारा केवल दफनाने के रूप में किया जाएगा।’ जिला प्रशासन को दफनाने के स्थान पर पहचान संख्या के साथ शव को दफनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। दफनाने का काम पंचायत या नगर पालिका के अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। जिला प्रशासन को कब्रिस्तान का आवश्यक रिकॉर्ड भी रखना होगा। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि शवों और अवशेषों को दफनाने की लागत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वायनाड द्वारा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा और इसका खर्च राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा।  जिला प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से 210 शव मिल चुके हैं और 139 शवों के अंग बरामद किए गए हैं। 218 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं केरल के एडीजीपी एमआर अजीत कुमार ने बताया कि अभी करीब 300 लोग लापता हैं। बरामद शवों में से 147 की पहचान हो गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago