भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने प्रशंसकों को होली का तोहफा दे रहे हैं। इस महीने उनकी फिल्म ‘रिश्ते’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले आज मंगलवार को इस फिल्म का गाना ‘रिश्ते’ रिलीज हुआ है। SRK म्यूजिक पर रिलीज हुए गाने ने चंद घंटों में ही लाखों व्यूज बटोर लिए हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है। इसे खेसारी ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी के हैं। वहीं, प्रेमांशु सिंह इस गाने के राइटर और डायरेक्टर हैं। खेसारी और आकांक्षा के डांस मूव्स कमाल के हैं। दोनों के बीच केमिस्ट्री भी काफी कमाल की है। गाने पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
यूजर्स लिख रहे हैं, ‘यह गाना तो अब होली पर चलेगा’। एक यूजर ने लिखा, ‘लग ही नहीं रहा फिल्म का गाना है, ऐसा लग रहा है कि किसी एल्बम का सॉन्ग है’। ‘रिश्ते’ एक पारिवारिक फिल्म है। खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म ‘रिश्ते’ का नया वीडियो सॉन्ग आ गया है। यह फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…