गोविंदपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। हमले में एक भाई की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, थाना गोविंदपुरी में रात 12:07 बजे झगड़े की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। झगड़ा साझा शौचालय में फ्लश न करने को लेकर शुरू हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि दो भाइयों सुधीर और प्रेम व उनके एक दोस्त सागर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सुधीर की मौत हो गई और प्रेम की हालत गंभीर है।
आरोपी भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटे संजय (20 वर्ष), राहुल (18), एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। भीकम गोविंदपुरी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है।
आरोपी और पीड़ित दोनों गोविंदपुरी की गली नंबर 6, 482 में बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराएदार हैं और उनका शौचालय साझा है। झगड़ा तब शुरू हुआ जब आरोपी के नाबालिग बेटे ने साझा शौचालय का इस्तेमाल किया और फ्लश नहीं किया। मृतक के सीने पर हृदय के पास तथा चेहरे और सिर पर रसोई के चाकू से वार के निशान हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…