उत्तराखण्ड

एसएसपी देहरादून के द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश जानिए पूरी वजह?

देहरादून:-  अनाधिकृत रूप से लोगों को ब्याज पर पैसा देकर पैसा वसूलने के नाम पर उनका उत्पीड़न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

  • एसएसपी देहरादून के द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • ब्याज का पैसा वसूलने के नाम पर लोगो का उत्पीड़न करने, रकम को दोगुना तिगुना करने का लालच देकर लोगों की रकम हड़पने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस कार्यालय की फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) में दर्ज होगी शिकायत
  • प्राप्त शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही के एसएसपी देहरादून ने दिए निर्देश

डोभाल चौक में हुए प्रकरण में स्थानीय लोगो द्वारा अभियुक्त सोनू भारद्वाज द्वारा ब्याज का काम करने, लोगों को ब्याज के नाम पर पैसा देने तथा उन्हें धमका कर उनका उत्पीड़न कर पैसा वसूलने की शिकायत की गई थी, इस संबंध में प्रारंभिक जांच में ऐसी किसी शिकायत का थाना स्तर पर प्राप्त होना नहीं पाया गया है, उक्त प्रकरण में यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त द्वारा ब्याज पर पैसा देने अथवा ज्यादा पैसे मांगने या पैसों के लिए उत्पीड़न करने से संबंधित कोई भी शिकायत देनी हो तो वह पुलिस कार्यालय में स्थापित फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) को अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है, जिस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जनपद में ब्याज/ लेन देन का काम करने, unregulate money जैसी स्कीमो अथवा रकम को दुगना तिगुना करने का लालच देकर लोगो की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले व्यक्तियों के संबंध में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई शिकायत देनी हो तो वह पुलिस कार्यालय में स्थापित फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) में अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है, उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित जाँच करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

[19/06, 8:44 pm] Si Khanduri Pro Ssp: प्रेस नोट संख्या :-,1817
मीडिया सेल देहरादून
दिनाँक – 19/06/2024

डोभाल चौक पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल सभी अभियुक्तो के विरुद्ध की जाएगी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की पुरानी अपराधिक कुंडलिया खंगाल रही पुलिस

अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के संबंध में जुटाई जा रही जानकारी

गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्तों द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति को किया जाएगा सीज

रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 07 अभियुक्तों को 48 घंटे के भीतर देहरादून, राजस्थान तथा हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सभी अभियुक्तों की पुरानी अपराधिक कुंडलिया खंगाली जा रही हैं, साथ ही उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पति की भी जानकारी जुटाई जा रही है, उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी, साथ ही उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को भी चिन्हित करते हुए उसे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago