उत्तराखण्ड

जानिए जब बस में बैठे देहरादून RTO ?

देहरादून: शहर में दौड़ने वाली सिटी बसों में मनमाना किराया वसूलने, महिला यात्रियों को सीट न देने व उनकी सुरक्षा के प्रबंध न होने, चालक एवं परिचालक के वर्दी में न होने की शिकायतों पर आरटीओ शैलेश तिवारी ने खुद शहर में सिटी बस से सफर किया और शहर की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपने अनुभव को साझा करते हुए देहरादून आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने देखा कि सिटी बस आरक्षित महिला सीट पर पुरुष बैठे हुए थे, जबकि महिला यात्री खड़ी थी। चालक एवं परिचालक वर्दी में भी नहीं थे और बस में टिकट तक नहीं दिया जा रहा था।

देहरादून RTO

देहरादून आरटीओ के रूप में शैलेश तिवारी ने देहरादून शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर नकेल कसते हुए 2 दिवसीय अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। वहीं, इसके अलावा जो लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर नकेल कसना भी इस अभियान का मकसद था। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय अभियान में उन्होंने ओवर स्पीड वाहन, गाड़ी चलाते मोबाइल पर बात करना, गाड़ियों के मॉडिफिकेशन को लेकर इंफोर्समेंट की भी कार्रवाई की। इस दौरान दो दिवसीय ड्राइव में उन्होंने तकरीबन 683 चालान भी किए और उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय अभियान काफी सफल रहा।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/harak-singh-rawat-on-the-target-of-dhami-government-orders-ayurveda-vivi-vigilance-probe/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago