उत्तराखण्ड

कोटद्वार भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नेताप्रतिपक्ष पर भड़के कार्यकर्ता, हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग

कोटद्वार:-  लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक कहने वाले बयान से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने राहुल गांधी से हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो कोटद्वार शान्तनु रावत ने कहा कि “राहुल गांधी के बयानों से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सनातन धर्म एक प्राचीन और सम्मानित धर्म है, और हिंदुओं को हिंसक कहना इस तरह के बयान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं।”

नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज भाटिया ने कहा कि “हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। हम इस प्रकार के विभाजनकारी बयानों का पुरजोर विरोध करते हैं।” इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह भंडारी, गजेंद्र रावत, नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह रावत, नगर मिडिया प्रमुख आशीष सतीजा, रजनीश चौधरी, राजेंद्र जजेडी, बबीता सिंह, नवीन भट्ट, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव थपलियाल, युवा मोर्चा से शुभम रावत, हेमंत गौड़, संजय रावत, धीरेंद्र सागर, ऋषभ हिंदवाण, शानू रावत, विजय रावत, मुकुल नेगी, नमन, हार्दिक, कुंज, नयन, यश बेदी, गौतम भाटिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago