स्वास्थ्य सचिव
देहरादून: सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग में तालमेल बैठाने के लिए अहम पहल करेंगे, दरअसल दोनों ही विभागों में तालमेल की कमी के चलते कभी मरीज हैरान परेशान है तो कभी पूरा सिस्टम ही चौपट पड़ा रहता है आलम यह है कि व्यवस्थाओं को सुधारे जाने को लेकर बार-बार उच्च स्तर से दिशा निर्देश भी जारी होते हैं लेकिन विभागीय स्तर पर किसी भी आदेश का पालन नहीं किया जाता। ताजा मामला कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ा है जो इन दिनों विभाग में चर्चाओं का विषय बना हुआ है दरअसल दून मेडिकल कॉलेज की स्थापना के दौरान स्वास्थ्य परिवार कल्याण से भेजे गए मुलाजिमों को अब मूल विभाग में वापस भेजा जा रहा है।
जिससे कर्मचारी नाराज हैं कर्मचारियों का कहना है कि दून मेडिकल कॉलेज में तैनात स्वास्थ्य परिवार कल्याण के सभी मुलाजिमों को एक साथ कार्यमुक्त करना चाहिए जिससे भेद भाव वाली स्थिति उत्पन्न न हो, लेकिन दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जा रहा है जिससे कर्मचारी नाराज हैं तो वहीं सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजे गए 45 कर्मचारियों को अभी तक कार्य आवंटन तक नहीं हुआ है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभागों में तालमेल की कितनी कमी है।। सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि यात्रा को देखते हुए समस्त तैयारियां की जा रही हैं सभी में तालमेल हो इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…