बरेली के फरीदपुर में चलती ट्रेन से एक शख्स ने लाखों के असली नोट हवा में उड़ा दिए। ट्रेन के बाहर मौजूद लोगों में इन्हें बटोरने की होड़ मच गई। मंगलवार रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे से नोटों की बरसात का दावा किया जा रहा है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ से बरेली जा रही ट्रेन की खिड़की से एक व्यक्ति ने बड़े थैले में भरे नोट बाहर हवा में उड़ा दिए।
पहले लोग समझ नहीं पाए जब देखा तो ये नोट सौ व पांच सौ के थे। ट्रेन से फेंके गए नोटों को लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। रात में रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ लग गई। लोगों में जमीन पर पड़े नोटों को लूटने की होड़ मच गई। दावा है कि फेंके गए नोट असली थे। हालांकि रात का मामला होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
ट्रेन से नोट फेंकने व रेलवे ट्रैक पर पड़े नोटों को लूटने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, केवल सत्यता जानने के लिए लोगों के कॉल आ रहे हैं। वह सही स्थिति पता कराएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…