देहरादून:- देहरादून के भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग मेजर के घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी (36) पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।
वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पूर्व ग्राम प्रधान व स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी ने कहा कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…