उत्तराखण्ड

चारधाम में आज से पीआरडी जवानों की होगी तैनाती, परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए बदली चेकपोस्ट

उत्तराखंड:- परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट बदल दी है। सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी शुरू कर देंगे। परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह आठ मई से तैनात हो जाएंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार चलेगी।

परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आठ मई से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 मई से 29 मई तक चलेगा। परिवहन विभाग ने पीआरडी और संविदा आउटसोर्स कर्मियों को भी चेकपोस्ट पर तैनात किया है, जो एक मई से ज्वाइन कर लेंगे। डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला चेकपोस्ट बनाया गया है। भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया, सभी चेकपोस्ट पर एक मई से पीआरडी, आउटसोर्स कर्मचारी तैनात होंगे। विभागीय कर्मचारी आठ मई से अपनी ड्यूटी देंगे। परिवहन मुख्यालय ने सभी आरटीओ, एआरटीओ को स्पष्ट निर्देश दे दिए कि वे ड्यूटी वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के लिए कार्यमुक्त कर दें। चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में सभी को निर्देशित कर दिया है। यात्रा ड्यूटी के दौरान यह नियम लागू रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago