उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, पहाड़ के मुकाबले मैदानी जिलों का प्रदर्शन खराब

उत्तराखंड:-  प्रदेश में मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें पहाड़ के मुकाबले मैदानी जिलों का प्रदर्शन खराब रहा है। यह हाल तब है, जबकि मैदानी जिलों में पहाड़ की तुलना में शिक्षकों की संख्या और सुविधाएं ज्यादा है। 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत में बागेश्वर जिला पहले नंबर पर है। वहीं, खराब परीक्षाफल वाले जिलों में देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में तैनाती के लिए शिक्षक पूरे साल एड़ी चोटी का जोर लगाए रहते हैं। इसके लिए विधायक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की सिफारिश लगवाते हैं।

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इन जिलों में अधिकतर विद्यालय सुगम क्षेत्र में हैं। पहाड़ की तुलना में यहां ज्यादा शिक्षक और सुविधाएं हैं, लेकिन उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों की बात करें तो उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट में पहाड़ के जिले छाए हुए हैं। 10वीं में बागेश्वर जिला 95.42 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चंपावत 93.28 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं अल्मोड़ा 93.16 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। परीक्षाफल में फिसड्डी रहे जिलों की बात करें तो हरिद्वार जिला नंबर एक पर और देहरादून दूसरे नंबर पर है। हरिद्वार जिले का पास प्रतिशत सबसे कम 87.71 प्रतिशत, देहरादून का 85.76 प्रतिशत, नैनीताल जिले का 86.61 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.41 प्रतिशत रहा है।

कुछ यही स्थिति 12वीं के नतीजों की है। प्रदेश में हरिद्वार जिले का परीक्षाफल सबसे खराब 76.13 प्रतिशत रहा है। उत्तरकाशी 79.02 प्रतिशत के साथ दूसरे और देहरादून 79.96 प्रतिशत के साथ खराब नतीजे वाले जिलों में तीसरे स्थान पर है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मैदानी जिलों का परीक्षाफल खराब रहने की वजह का पता लगाया जाएगा। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से एक-एक विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। -शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago