बिहार:- गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर सियासत जारी है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।
इधर, लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया। कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं।
बता दें कि संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।
भारत के पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिए जाने के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है।…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जंक्शन के निकट निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग…
उत्तराखंड में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटना दर्ज हुई हैं।…
हिमाचल प्रदेश:- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक…
पंजाब:- पंजाब पुलिस ने सूबे को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम…
पहालगाम आतंकी हमले के बाद सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में 13 स्थानों…