लालू यादव का तीखा हमला, अमित शाह के विवादित बयान को बताया ‘घृणा कार्य’

बिहार:- गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर सियासत जारी है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

इधर, लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया। कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं।

बता दें कि संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours