लगातार उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं गंगा घाटी में भारी वर्षा के कारण बुधवार रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया। लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुनगर व गंगनानी में करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों फंस गए हैं। वहीं, प्रशासन ने भारी वर्षा के बीच तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने का दावा किया है।
मंगलवार दोपहर से लेकर रात दस बजे तक राजमार्ग उक्त स्थान पर अवरुद्ध रहा। बुधवार सुबह मार्ग खोला गया है कि लेकिन रात करीब 11 बजे बारिश के बाद भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हुआ, इसके बाद लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे।
इस दौरान सुनगर और गंगनानी की ओर फंसे डेढ़ हजार से अधिक तीर्थयात्री परेशान रहे, जबकि उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भटवाड़ी में रोका गया। गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की सुनगर से लेकर गंगनानी तक लंबी कतार लगी रही।
तीर्थयात्री देर रात से सुबह तक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, फिलहाल क्षेत्र में बारिश जारी है। प्रशासन मार्ग खोलने में जुटा हुआ है, उक्त स्थान पर बीआरओ, राजस्व व आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है। मार्ग 12:30 बजे तक सुचारू होने की सम्भावना है, उक्त स्थान पर OC बीआरओ, राजस्व टीम व आपदा प्रबन्धन QRT टीम मौके पर मौजूद हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…