बीती रात से यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है। वहीं पहाड़ों में कई जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। दूसरी ओर देर रात से हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण मार्ग बंद हो गया है।
आज यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप है। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे है। एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी है।
एनएच ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया है। यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम लगातार जारी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…