उत्तराखण्ड

भूस्खलन से कई मार्ग हुए बाधित, बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में  भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, भूस्खलन के कई मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चमोली में बीती देर रात मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग से बदरीनाथ धाम तक हाईवे कई स्थानों पर भूस्खलन से मलबा आने पर बाधित हो गया, यात्री अपने वाहनों के साथ सुबह से ही हाईवे खुलने का इंतजार करते दिखाई दिए।

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के अनेक स्थानों में तेज बारिश हो सकती है, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है, संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है, ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वहीं पुरसाड़ी के पास हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ढहने से पास बने पुल को खतरा पैदा हो गया है, एनएच के द्वारा हाईवे खोले जाने का काम शुरू कर दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग के पास उमट्टा और लंगासू के पास भूस्खलन से बाधित चल रहा है, हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

चमोली कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि पुरसाड़ी के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उस स्थान पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago