देश-विदेश

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 से बढ़कर 25 जून हुई

सिरसा। जिला की सभी आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 25 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले 21 तक आवेदन की अंतिम तारीख थी। वहीं आईटीआई में प्रथम सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जून को जारी होगी। जिला के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2023 व 24 के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिसके तक जिला की आठ आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया। जिसके तहत अब 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। वहीं इस दौरान करीब 22 ट्रेडों के लिए इस समय दाखिले हो रहे हैं। आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्राफ्टसमैन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, फिटर ड्यूल, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल, मैकेनिक, मैकेनिक डीजल इंजन पेंटर, प्लंबर, सिलाई टेक्नोलाॅजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, सहित अन्य ट्रेडों में दाखिला ले सकते हैं।

इस प्रकार है दाखिले का शेड्यूल
– ऑनलाइन आवेदन, 22 से 25 जून
– मेरिट कम सीट अलॉटमेंट, 28 जून
– फिजिकल दस्तावेज सत्यापन, 28 जून से 1 जुलाई
– फीस डिपोजिट, 28 से 2 जुलाई
– रिक्त सीटाें का ब्योरा, 3 जुलाई
– मेरिट कम सीट अलॉटमेंट, 7 जुलाई
– फिजिकल दस्तावेज सत्यापन, 7 से 11 जुलाई
– फीस डिपोजिट, 7 से 12 जुलाई
– रिक्त सीटों का ब्योरा राउंड – 3, 13 जुलाई
– डाक्यूमेंट सत्यापन, 18 से 21 जुलाई
– फीस डिपोजिट, 18 से 22 जुलाई
– रिक्त सीटों का ब्योरा राउंड- 4, 24 जुलाई
– दस्तावेज सत्यापन, 28 से 3 अगस्त

– फीस डिपोजिट, 28 से 4 अगस्त

आईटीआई में सीटों की संख्या
आईटीआई, ट्रेड, सीटें
– अलीकां, 7, 124
– जीवननगर, 3, 60
– चौटाला, 12, 360
– चोपटा, 14, 416
– ओढां, 8, 252
– रानियां, 13, 264
– सिरसा ब्वॉयज, 24, 856

– सिरसा महिला, 11, 292

वर्जन
आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले ये तारीख 21 जून थी। अब इसे बढ़ाकर 25 जून कर दिया। जिसके तहत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
– हरीश कुमार, नोडल अधिकारी एडमिशन आईटीआई, सिरसा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago