उधम सिंह नगर जिले में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दिलशाद नाम के अपराधी को पैर में गोली लगी है। दरअसल जयपुर थाना क्षेत्र में बीती 14 तारीख को हुई लूट की घटना में पुलिस को आरोपी की तलाश थी देर रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी इस बीच पुलिस ने दिलशाद को रोकने का प्रयास किया जो की बाइक पर सवार था उसने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा जवाबी फायर में दिलशाद को गोली लगी है।
दिलशाद के साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया इस सूचना पर तत्काल एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे फरार आरोपी की तलाश के लिए कांबिंग के निर्देश देने के साथ-साथ घायल आरोपी को तत्काल हायर सेंटर सुशीला तिवारी रेफर करने के निर्देश दिए एसएससी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र ने बताया है। कि दिलशाद बेहद शातिर है इसकी आपराधिक हिस्ट्री भी निकाली जा रही है।अपराधियो के खिलाफ सख्ती से पुलिस पेश आएगी। मुठभेड़ रात दो बजे के करीब हुई है और आरोपी काशीपुर का रहने वाला है पूरे ऑपरेशन में एसपी काशीपुर अभय सिंह भी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…