राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है।18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान में बीजेपी ने तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर दल की बैठक आहूत की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार समेत पार्टी के सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहे । बैठक में पार्टी ने अपने सभी विधायकों को मतदान के दिन देहरादून में ही रहने को कहा है। पार्टी की तरफ व्हिप भी जारी किया है।
आज राष्ट्रपति चुनाव के तहत बीजेपी विधायकों का मॉकड्रिल होना है। इस दौरान दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर आने वाले वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल चुनावी जानकारियां विधायकों को देगे। वहीं आज की बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विधायकों को पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विधायकों को किन बातों के विशेष ध्यान रखा है, इसकी जानकारी भी उन्हें दी गई। बीजेपी की तरफ से कोशिश की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक भी मत विधायक की कम जानकारी के कारण खराब ना हो।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…