राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड आएंगी। वहीं राजधानी देहरादून पहुंचकर वह सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके बाद सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक करेंगी।
संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर द्रौपदी मुर्मू शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। अग्रवाल ने बताया कि सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों व सांसदों से बैठक में उपस्थित होने को कहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…