राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। प्रदेश भाजपा संगठन ने स्वागत की सारी तैयारियां कर ली हैं। राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल उत्तराखंड पहुंच रही हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, उनके आगमन कार्यक्रम बन गया है। पार्टी के सभी विधानसभा सदस्यों और सांसदों को सूचना भेजी गई है। एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने 11 जुलाई को अपराह्न दो बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…