देहरादून: नदी में फंसे 11 मजदूरों को SDRF ने सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखाई सतर्कता
देहरादून के बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास नदी में कुछ मजदूरों के फंसे होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही डाकपत्थर स्थित SDRF टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कुछ मजदूरों के साथ एक ट्रैक्टर भी नदी के बीच फंस गया है। SDRF ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए टीम ने अत्यंत सावधानीपूर्वक राहत कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान नदी के बीच फंसे कुल 11 मजदूरों — जिनमें 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे — को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
SDRF की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…