राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, तापमान पर ब्रेक नहीं

दिल्ली:- दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 15 मार्च और 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिली। बीते गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया था। इसमें बुधवार की तुलना में 49 सूचकांक की गिरावट हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार तक हवा के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां 238 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई के सबसे कम 94 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में 201, नोएडा में 109 और ग्रेटर नोएडा में 108 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago