ऋषिकेश लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया|
लोकसभा अध्यक्ष परमार्थ निकेतन के संस्थापक चिदानंद मुनि महाराज के जन्म दिवस पर ऋषिकेश पहुंचे हैं| इस दौरान ऋतु खंडूडी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता हुई वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने आहुत होने वाले बजट सत्र के संबंध में भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली| वहीं इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…