उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में बसों के नंबर के लिए 26 अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी

उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा में इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 2,200 बसें शामिल होंगी। यात्रा में बसों के नंबर के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने रोटेशन की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्लाॅट जारी करने की मांग की है। आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय में हुई बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए 26 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। नौ मई को यात्रा का शुभारंभ होगा। कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करेंगे उनके लिए स्लॉट आरक्षित किए जाएंगे। कहा, धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या की वैधता खत्म की जाए।

कहा, यदि इस बार परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई नई परिपाटी शुरू की गई तो रोटेशन समिति कोई सहयोग नहीं करेगी। कहा, चारधाम यात्रा का मुख्यद्वार ऋषिकेश है। 1943 से ऋषिकेश से चारधाम की यात्रा का संचालन हो रहा है। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, राजस्थान, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से करीब पांच हजार वाहन एकत्रित किए जाते हैं।

कहा, इन वाहनों को चारधाम के लिए यात्रियों को भेजा जाता है, जो गलत है। समिति पदाधिकारियों ने कहा, जो यात्री रोटेशन की बसों से यात्रा करते हैं, उनके लिए हेली सेवा में कुछ प्रतिशत टिकट आरक्षित होने चाहिए। बैठक में सुधीर राय, संजय शास्त्री, बलवीर रौतेला, मनोज ध्यानी, भोपाल सिंह, आशुतोष तिवाड़ी, सुधीर रतूड़ी आदि उपस्थित रहे। कहा, पर्यटन विभाग की ओर से आईएसबीटी के पीछे बसों के लिए पार्किंग बनाई गई है। नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को वहां खोखा आवंटित किए हैं। अब खोखा स्वामियों ने पार्किंग की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने कब्जा की भूमि पर बसों की मरम्मत की काम शुरू कर दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago