देहरादून के विकासनगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, हिमाचल से सेब लेकर आ रहा एक लोडर वाहन मीनस-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक पवन हिमाचल प्रदेश के ग्राम डिडो जनपद सिरमौर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हादसे में वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम निवासी निरुवा-हिमाचल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। तहसीलदार केशव दत्त जोशी के मुताबिक, हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से स्वजन को घटना की सूचना कर दी गई है। पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…