उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद

ऊधमसिंह नगर;-  उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर में एक फर्जी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शराब फैक्ट्री से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक आरोपित फरार है।  एसटीएफ ने दो मुहर, स्टाम्प पैड, एल्कोमीटर, टीडीएस मीटर, उत्तराखंड सरकार के होलोग्राम, कैमिकल व स्प्रिट की बोतल, गुलाब मार्का के रैपर, नकली शराब बनाने के उपकरण व एक कार बरामद की है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में नकली शराब फैक्ट्री संचालित होने के सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ आरबी चमोला ने निर्देशन में कुमाऊं की टीम ने दबिश देकर एक आरोपित को गिरफ्तार के लिया। आरोपितों ने बताया कि वह उत्तराखंड सरकार का नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेच रहे थे।  किच्छा में पत्नी ने अपनी बहन और जीजा सहित कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पत्नी सहित तीन नामजद व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

ग्राम दोपहरिया थाना पुलभट्टा निवासी अमर पाल ने पुलभट्टा पुलिस से शिकायत कर कहा कि 19 अगस्त को उसकी पत्नी पूनम अपने जीजा जिया लाल, बहन सुनीता व दो अन्य स्वजन के उसके घर आई और उसके साथ झगड़ा करने लगी। जिस पर दोनों में बहस होने लगी। बहस के दौरान ही उसकी पत्नी के साथ आए अन्य लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद कर उसकी लाठी, डंडो से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। खून से लथपथ किसी तरह से उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे चुकी है। इस संबंध में उसका एक केस न्यायालय में भी चला था, जिसका निर्णय उसके पक्ष में आया था। उसके बाद भी उसकी पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago