उत्तराखंड में नशे और नकली दवाइयों का गोरखधंधा तेजी से फैल रहा है। रुड़की में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बनाने का कच्चा माल बरामद किया है। उत्तराखंड एसटीएफ (उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स) और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को हरिद्वार जिले के रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बंद पड़े 5 मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।
इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली दवा बनाने का कच्चा माल,एक्सपायरी डेट की दवाएं बरामद की हैं। मौके से करीब पांच लाख से ज्यादा टैबलेट, कफ सीरप बरामद किए गए। मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सभी गोदामों को सील कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…